भारत सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत मदमहेश्वर घाटी के राऊलैक व मनसूना मे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान मे भारत सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत मदमहेश्वर घाटी के राऊलैक व मनसूना मे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणो का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवाईया वितरित की गयी। सीमान्त क्षेत्रो मे इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन होने पर ग्रामीणो ने सेवा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा इंटरनेशनल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रो मे इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणो को हर स्वास्थ्य सुविधा का निशुल्क लाभ मिल रहा है जबकि सीमान्त व दूरस्थ क्षेत्रो मे स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होने के कारण ग्रामीणो को मामूली सी बीमारी के लिए मीलो दूरी तय करने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ लेना पड रहा है।

सेवा इंटरनेशनल द्वारा आगामी समय मे भी माह की 20 तारीख को राउलेक तथा 21 तारीख को मनसूना मे स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणो का निशुल्क इलाज कर निशुल्क दवाईया वितरित की जायेगी। सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान मे राऊलैक मे आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट , जेष्ठ प्रमुख राकेश नेगी , प्रधान बुरूवा मदन भट्ट तथा भूतपूर्व प्रधान राउलेक के.एस. नेगी ने शिविर का अवलोकन कर स्वास्थ्य टीम का उत्साहवर्धन करत हुए सेवा इंटरनेशनल के प्रयासो की भूरि – भूरि प्रशंसा की। जानकारी देते हुए ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 117 मरीजों की जाँच एवं उपचार किया गया जिसमे पुरुष 52, महिला 65 शामिल थी तथा स्वास्थ्य शिविर मे 66 लोगो का लैब टेस्ट किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर मे पॉज़िटिविटी रेट17.94 प्रतिशत रहा।
उन्होने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे डा0 धीरज , प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर नीतीश उनियाल, कैंप कोआर्डिनेटर राहुल रावत , फार्मसिस्ट आयुष रावत , लैब टेक्नीशियन सुश्री पायल , , सुश्री मंजू , यशवंत नेगी व सुरेन्द्र द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सेवा इंटरनेशनल द्वारा प्रत्येक माह 20 तारीख को राऊलैक, 21 तारीख को मनसूना तथा 22 तारीख को मक्कू व परकण्डी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणो को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवाइया निशुल्क वितरित की जाती है।



