तीनधारा धौलधार के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

तीनधारा धौलधार के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू
टिहरी। पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा sdrf टीम को सूचित किया गया कि तीनधारा के पास धौलाधार में ऋषिकेश से देवप्रयाग जाते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें राहत एवं बचाकर हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षित गौतम चंद के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को रोप स्ट्रेचर की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम मनोज पुजारी उम्र 28, निवासी चंपावत



