उत्तराखंड
दुख:द हादसा : बसुकेदार डांगी मोटरमार्ग पर कार वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दो घायल

बसुकेदार डांगी मोटरमार्ग पर कार वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दो घायल
रूद्रप्रयाग। आज रविवार को एक कार संख्या HR77 0202 बसुकेदार से डांगी की तरफ आ रही थी ,ग्राम किमाडा के पास में यह कार अनियंत्रित होकर मोटरमार्ग से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई,
कार में तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति जगदीश रावत पुत्र जसपाल रावत, ग्राम डांगी बसुकेदार अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग (उम्र 40 वर्ष) की मौके पर मृत्यु हो गई, वही दो व्यक्ति
विनय भूषण पुत्र महेंद्र लाल, ग्राम डांगी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग (उम्र 25 वर्ष) व प्रकाश रावत पुत्र सत्ते सिंह रावत पता ग्राम डांगी (उम्र35 वर्ष)
घायल हैं। मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायलों को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है।




