उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंहेल्थ

आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत 59 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित दूसरा साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला क्षय रोग उन्मूलन को रहा समर्पित

आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत 59 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित दूसरा साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला क्षय रोग उन्मूलन को रहा समर्पित

रुद्रप्रयाग। आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत रूद्रप्रयाग जनपद में 59 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित दूसरा साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला क्षय रोग उन्मूलन को समर्पित रहा। इस अवसर पर 1102 लोगों की टीबी व एनसीडी स्क्रीनिंग की गई, जबकि 1583 लोगों को ओपीडी सेवा के साथ निःशुल्क दवा वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में प्रत्येक शनिवार स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला क्षय रोग उन्मूलन को समर्पित किया गया। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर क्षय रोग की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही क्षय रोग के खात्में के लिए जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ सामुदायिक उत्तरदायित्व के तहत नि-क्षय मित्र बन क्षय रोगियों की सहयता के लिए आगे आने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले के तहत 1102 लोगों की क्षय रोग व एनसीडी से संबंधित स्क्रीनिंग की गई व 1583 लोगों को ओपीडी सेवा के साथ निःशुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर आभा कार्ड भी बनाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत अगले आगाती दिसंबर माह तक सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 976 साप्ताहिक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाना है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाले विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले के तहत आगामी 27 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाए ल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!