उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

मदमहेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत मनसूना में 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य का हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की हृदय स्थली के रूप में विशिष्ट पहचान रखनी वाली ग्राम पंचायत मनसूना में 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य का भावुक क्षणों के साथ समापन होगा गया है। नौ दिवसीय नाग नृत्य के समापन अवसर पर मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों, धियाणियो , प्रवासियों व ग्रामीणों ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर विश्व समृद्धि की कामना की। नौ दिवसीय नाग नृत्य के आयोजन से नौ दिनों तक मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा मनसूना के ग्रामीण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहें। नौ दिवसीय नाग नृत्य में बिक्रम सिंह नेगी द्वारा गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन तथा सिद्धवा – विद्धवा का कैलाश भ्रमण की महिमा का विस्तृत गुणगान किया गया जबकि सते सिंह नेगी द्वारा नाग नृत्य गायन में साथ दिया गया। जानकारी देते हुए प्रधान देवेन्द्र पंवार ने बताया कि नौ दिवसीय नाग नृत्य का शुभारंभ 15 अक्टूबर से किया गया था तथा ऊखीमठ, पाली सरूणा, फापज, गिरीया, गैड़, गडगू, बुरूवा, राऊलैंक, बेडूला, जग्गी बगवान, उनियाणा, रासी व गौण्डार सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने नाम नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। नाग नृत्य समिति अध्यक्ष गोविन्द सिंह पंवार ने बताया कि नाग नृत्य हमारी युगों पर्व की परम्परा है तथा 28 वर्षों बाद मनसूना के ग्रामीणों व मदमहेश्वर घाटी के जनमानस के सहयोग से नौ दिवसीय नाग नृत्य का निर्विघ्नं समापन हो गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक परम्पराओं को जीवित रखने की सामूहिक पहल की जायेगी! पूर्व प्रधान राजकुमारी राणा ने बताया कि नौ दिवसीय नाग नृत्य के समापन अवसर पर महिलाओं व धियाणियो में भावुक क्षण देखने को मिले हैं इसलिए हमारी पौराणिक परम्परायें प्यार, प्रेम व सौहार्द के प्रतीक मानी जाती है। नौ दिवसीय नाग नृत्य के समापन अवसर पर समिति उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पंवार, सचिव मदन सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह राणा, वन पंचायत सरपंच दिनेश सिंह रावत, प्रधान पुष्पा पुष्वाण,जागर गायिका राजेश्वरी पंवार, देखरेख समिति सरपंच रणजीत सिंह पंवार, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष यदुवीर सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता कोटवाल, अंजलि चौहान, अवतार भटट्, अमर सिंह रावत, उमराव सिंह राणा , श्रीधर चौहान, राजेन्द्र पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव प्रसाद सेमवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, कुवर सिंह नेगी, गजपाल रावत, फते सिंह नेगी सहित सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!