उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरेंफॉरेस्टरुद्रप्रयाग

केदारघाटी के रेल बीट के जंगलों में लगी भीषण आग पर वन कर्मियों की सूझ – बूझ से पाया काबू 

फाटा। केदारघाटी में केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण के रेल बीट क्षेत्र की पहाड़ी के जंगल गत रविवार को भीषण आग की चपेट में आ गये थे। जंगलों में लगी भीषण आग से लाखों की वन सम्पदा जहां स्वाहा हो गई, वहीं वन्य जीव – जन्तुओं के जीवन पर भी संकट के बादल मड़राने लगे हैं। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास गत रविवार प्रातः से ही शुरू कर दिये गये थे। कड़ी मशक्कत के बाद आज सोमवार को आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ासू शेरसी क्षेत्र के सामने स्थित पहाड़ी के जंगल गत रविवार प्रातः से भीषण आग की चपेट में आ गये थे। जिसमें केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण के रेल बीट के करीब एक हेक्टेयर के लगभग क्षेत्र में वन संपदा को क्षति पहुंची, जिसमें अधिकतर चट्टानी क्षेत्र था जिसमें वन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रेल बीट की पहाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग से निकलने वाले धुएं का प्रभाव बड़ासू क्षेत्र के नजदीकी गांव शेरसी, रामपुर एवं फाटा तक देखा गया। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग वन क्षेत्राधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि गत रविवार बड़ासू के समीप रेल बीट की पहाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए प्रातः से ही वन कर्मी लगातार जुटे रहे, वन कर्मियों द्वारा अधिकांश हिस्सों में लगी आग पर काबू पा लिया गया था, जबकि एक तरफ चट्टानी इलाका होने के कारण काबू पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सोमवार को जंगल में फैली आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया, उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर के करीब वन क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा , जिसमें कि अधिकांश चट्टानी क्षेत्र स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!