उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर तीनों विकासखंडों के लिए किया रवाना

38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहनों को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने हरी झंडी दिखाकर जनपद के तीनों विकासखंडों के लिए रवाना किया

रूद्रप्रयाग। 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन हेतु खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रचार वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने हरी झंडी दिखाकर तीनों विकासखंडों के लिए रवाना किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी को खेलों के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम व रूट चार्ट निर्धारित किया गया है, उन्हीं के अनुसार आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। किए जाएं। इसके साथ-साथ कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चैहान ने अवगत कराया कि 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई है। रूट चार्ट के अनुसार 9 जनवरी से 11 जनवरी तक तीन प्रचार वाहन तीनों विकासखंडों में प्रचार-प्रसार करेंगे।
9 जनवरी को अगस्त्यमुनि विकासखंड में प्रचार वाहन कलेक्ट्रेट से बेलनी, बेलनी से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार, गुलाबराय, जवाड़ी बाईपास होते हुए रुद्रप्रयाग तहसील, तहसील से तिलवाड़ा, तिलवाड़ा से रामपुर, रामपुर से सिल्ली, सिल्ली से अगस्त्यमुनि (रात्रि विश्राम) तक जाएंगे।
10 जनवरी को प्रचार वाहन अगस्त्यमुनि से बेंजी, बेंजी से बावई, बावई से चोपता, चोपता से खड़पतिया, खड़पतिया से घिमतोली, घिमतोली से कनकचौरी, कनकचौरी से मोहनखाल, मोहनखाल से चंद्रनगर, चंद्रनगर से भणज, भणज से कंडारा, कंडारा से अगस्त्यमुनि (रात्रि विश्राम) करेगा।
11 जनवरी को प्रचार वाहन अगस्त्यमुनि से सौडी, सौडी से गबनी गाँव, गबनी गाँव से गिवाड़ी गाँव, गिवाड़ी गाँव से बाँसवाड़ा, बाँसवाड़ा से वापसी चंद्रापुरी, चंद्रापुरी से गिवाड़ी गाँव जाएंगे।
दूसरा वाहन ऊखीमठ विकासखंड में 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट से बाँसवाड़ा, बाँसवाड़ा से भीरी, भीरी से संसारी, संसारी से चुन्नी मंगोली, चुन्नी मंगोली से ऊखीमठ (रात्रि विश्राम) करेगा।
10 जनवरी को ऊखीमठ से मनसूना, मनसूना से बुरूवा, बुरूवा से उनियाणा, उनियाणा से राऊलैक, राऊलैक से रांसी, रांसी से वापसी ऊखीमठ (रात्रि विश्राम) करेगा।
11 जनवरी को ऊखीमठ से गुप्तकाशी, गुप्तकाशी से नाला, नाला से नारायणकोटी, नारायणकोटी से वापसी करेगा।
तीसरा वाहन जखोली विकासखंड में 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट से तिलवाड़ा, तिलवाड़ा से तिलकनगर, तिलकनगर से सुमाड़ी, सुमाड़ी से तुनेटा, तुनेटा से बैनोली, बैनोली से हरिनगर, हरिनगर से मयाली, मयाली से जखोली (रात्रि विश्राम) करेगा।
10 जनवरी को प्रचार वाहन जखोली से कपणीयों, कपणीयों से बच्चवाड़, बच्चवाड़ से पांठी, पांठी से खलियांण, खलियांण से जखवाड़ी रणधार, जखवाड़ी रणधार से गैठाणा बधाणी, गैठाणा बधाणी से वापसी जखोली (रात्रि विश्राम) करेगा।
11 जनवरी को प्रचार वाहन जखोली से रामाश्रम, रामाश्रम से बजीरा, बजीरा से गौर्ति, गौर्ति से फतेडू, फतेडू से चिरबटिया जाएगा।
प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, उद्यान अधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी, सूचना विभाग से प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित विभिन्न खेलों से जुड़े प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!