उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

सरकारी परिसंपत्तियों एवं भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर करें आवश्यक कार्यवाही : जिलाधिकारी, अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सरकारी परिसंपत्तियों एवं भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर करें आवश्यक कार्यवाही : जिलाधिकारी,

अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

रुद्रप्रयाग।  जनपद में किसी भी तरह से सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज प्रभागीय वनाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी विभाग के परिसंपत्तियों एवं भूमि पर यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो उसको पहले नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें तथा उसे स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया जाए। यदि उसके द्वारा जारी नोटिस के बाद भी कोई कार्यवाही एवं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उस स्थिति में तत्परता से नियमानुसार अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वन क्षेत्र के अंतर्गत जो भी अतिक्रमण किए गए हैं उनका चिन्हिकरण करते हुए नोटिस निर्गत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किए गए अतिक्रमण के संबंध में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग एक बार संयुक्त निरीक्षण करते हुए किए गए अतिक्रमण के संबंध में पूर्ण विवरण तैयार करें। उन्होंने सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं उन पर किसी भी प्रकार से कोई अतिक्रमण किया गया है एवं यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु बाधित हो रहा है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसी स्थिति में उन अतिक्रमणों को प्राथमिकता से चिन्हिकरण करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि नगर क्षेत्र में किसी व्यापारी एवं दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है तो उन पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी संपत्तियों का संपत्ति रजिस्टर तैयार करते हुए उसे जीआईएस मैपिंग की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए तथा जो जमीन कब्जे में है एवं विभाग के नाम पर नहीं है उसके संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन परिसंपत्तियों में एवं जमीन पर कब्जा किया गया है उनके संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु, केदारनाथ इंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, एनएच राजवीर सिंह चौहान, जल संस्थान अनीश पिल्लई, जल निगम नवल कुमार, तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कमल रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील, नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!