उत्तराखंडटिहरीफटाफट ख़बरें
दुःखद खबर : टिहरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन बच्चों की हुई मौत

दुःखद खबर : टिहरी जिले में सड़क हादसा, तीन बच्चों की हुई मौत
टिहरी। अभी-अभी टिहरी जिले के प्रताप नगर के लम्बगांव क्षेत्र में ग्राम पुजार गांव के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम, एम्बुलेंस सहित स्थानीय लोग पहुंचे, रेस्क्यू कार्य मे जुटे हैं। मौके पर सर्चिंग की जा रही है। तीनों मृतक बच्चे ग्राम पुजार गांव के हैं, वाहन चालक हादसे के दौरान कूद गया था, जो कि सुरक्षित है।




