दुख:द खबर : ऋषिकेश- बद्रीनाथ हाईवे पर नारकोटा सम्राट होटल के समीप डंपर और स्कूटी की हुई भिड़ंत, एक की मौत एक घायल

ऋषिकेश- बद्रीनाथ हाईवे पर नारकोटा सम्राट होटल के समीप डंपर और स्कूटी की हुई भिड़ंत, एक की मौत एक घायल
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोट रूद्रप्रयाग में सम्राट होटल के समीप एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला के सिर पर गहरी चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रूद्रप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि एक घंटा बीतने पर भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह डंपर रेलवे प्रोजेक्ट कंपनी का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने फरार हो रहे डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग निवासी स्कूटी सवार दंपति किसी कार्य से जा रही थे लेकिन घर से थोड़ी दूर सम्राट होटल के समीप यह दुखद घटना घट गई।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने के कारण स्कूटी हाईवे पर पलट गई और मौके पर ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।



