उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरेंमनोरंजनरुद्रप्रयाग

2 जनवरी से ग्राम सांकरी में स्व दिवंगत नवयुवकों की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विशेष आकर्षण “लक्की ड्रा स्कूटी” पहला ईनाम

2 जनवरी से ग्राम सांकरी में स्व दिवंगत नवयुवकों की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विशेष आकर्षण “लक्की ड्रा स्कूटी” पहला ईनाम

“पांच सौ रुपए लक्की ड्रा पर्ची”

गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम सांकरी में नववर्ष की शुभ बेला पर 2 जनवरी 2026 से ग्रामीण युवाओं द्वारा स्व दिवंगत नवयुवकों की पुण्य स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में इस वर्ष लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया है जिसमें पहले पांच इनाम रखे गए हैं। पहला ईनाम स्कूटी दी जाएगी।
बता दें कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम सांकरी गुप्तकाशी में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक मंडल ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय आयोजित की गई है। जिसमें विजेता टीम को 1,00,000 रुपए व अचल ट्रॉफी तथा उपविजेता को 51,000 रूपये एवं अचल ट्रॉफी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज सहित अनुशासित टीम को इनामी राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कई आकर्षक पुरस्कार पूरे टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा दिए जाएंगे।
पूर्व कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल ने बताया कि ग्राम सांकरी के नव युवकों द्वारा स्व दिवंगत नवयुवक स्व देवेंद्र प्रसाद नौटियाल, स्व रजपाल राणा, स्व विनोद नेगी, स्व प्रताप सिंह नेगी, स्व अरविंद रावत तथा स्व प्रिंस रावत की पुण्य स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

टूर्नामेंट मैनेजर गणेश नौटियाल ने बताया कि इस वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आकर्षण लक्की ड्रा का आयोजन है , जिसमें पांच सौ रुपए की पर्ची होगी। लक्की ड्रा में पहला ईनाम स्कूटी, द्वितीय ईनाम फ्रिज, तृतीय ईनाम वाशिंग मशीन, चतुर्थ ईनाम गीजर तथा पांचवां ईनाम मिक्सर ग्राइंडर दिया जाएगा। उन्होंने बताया फाइनल मुकाबले के दिन पर्चियां निकाली जाएंगी।

सांकरी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष विपिन लाल मोरिया ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सांकरी में किया जा रहा है, तथा टूर्नामेंट में विगत वर्षों से बेहतर व्यवस्थाओं को बनाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा क्रिकेट कमेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच देना है।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा नौटियाल, उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, विमल नेगी, विवेक, मनीष राणा सहित क्रिकेट कमेटी सदस्य एव ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!