उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग  एसओजी ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग  एसओजी ने किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु देशभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।  जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के प्रभावी पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा एक व्यक्ति पुष्कर सिंह राणा पुत्र स्व0 श्री जगत सिंह राणा, निवासी ग्राम क्यूंजा, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से कुल 07 पेटी (एक पेटी फुल, दो पेटी हाफ, चार पेटी क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल नम्बर वन व्हिस्की मार्का सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक एसओजी रूद्रप्रयाग  मनोज नेगी, आरक्षी अर्जुन ,आरक्षी कृष्णानंद सेमवाल, आरक्षी विनय पंवार एसओजी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!