सड़क सुरक्षा सप्ताह के सातवें दिन रुद्रप्रयाग पुलिस ने निकाली जागरुकता रैली

सड़क सुरक्षा सप्ताह के सातवें दिवस जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निकाली गयी जागरुकता रैली
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में आज मंगलवार 17 जनवरी को पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी एवं यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग श्याम लाल की उपस्थिति में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 11 से 17 जनवरी की अवधि में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग से लेकर मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहा, बेलनी पुल तक जागरुकता रैली निकाली गयी।
इस जागरुकता रैली के दौरान आम जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने, नाबालिग बच्चों से वाहन का संचालन न करने, शराब पीकर वाहन न चलाये जाने, दुपहिये वाहन में दोनों सवारियों को हैलमेट का प्रयोग किये जाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन का संचालन किये जाने इत्यादि नियमों के अनुरूप अपील की गयी।
इस अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुद्रप्रयाग देवेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग केशवानन्द पुरोहित, चौकी प्रभारी जखोली कुलेन्द्र रावत, चौकी प्रभारी जवाड़ी बाईपास दिनेश सिंह सती, उप निरीक्षक सूरज कण्डारी सहित जनपद रुद्रप्रयाग का पुलिस बल, फायर सर्विस कार्मिक, एसडीआरएफ कार्मिक, होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।



