चोरी में संलिप्त अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुलेट व गिटार को किया बरामद

चोरी में संलिप्त अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुलेट व गिटार को किया गया बरामद
अभियुक्त पर रुद्रप्रयाग जिले के दो थानों पर थे अभियोग पंजीकृत
रूद्रप्रयाग। जनपद की शान्त वादियों में भी चोरी की वारदातें होने लगी हैं, बीते दिनों चन्द्रापुरी में सडक के किनारे खडे वाहन संख्या यू.के.13-8384 बुलेट को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई, जिसके सम्बन्ध मे थाना अगस्त्यमुनि पर तहरीर दी गयी थी। जमें जनपद पुलिस द्वारा तफ्तीश कर अभियुक्त को सिम्भावली जिला मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि चंद्रापुरी क्षेत्रांतर्गत मोहित सजवाण पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम भटवाडी सुनार थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग ने 30 मार्च की रात्रि को होटल श्री हरीओम स्थान चन्द्रापुरी में सडक के किनारे खडे वाहन संख्या यू.के. 13-8384 बुलेट को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे थाना अगस्त्यमुनि पर तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अगस्त्यमुनि पर मु0अ0स0 13/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना अपर उपनिरीक्षक जावेद अली के सुपुर्द की गयी।
शान्त पहाड़ी वादियों में इस प्रकार के अपराध कम देखने को मिलते हैं, इस प्रकार के अपराध को गम्भीरता से लेते हुए एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत के नेतृत्व में चोरी हुई बुलेट की बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी, सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुये एवं सर्विलांस टीम व मुखबिर की मदद से इस अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त को स्थान सिम्भावली जिला मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से उक्त पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित बुलेट यू.के. 13 8384 व जनपद के ही थाना ऊखीमठ पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 11/2025 धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित गिटार की बरामदगी की गयी तथा थाना अगस्त्यमुनि पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरान्त मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है।
अभियुक्त का विवरण
उदित उर्फ हिमाशु पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना जानी जिला मेरठ (उत्तर-प्रदेश)
बरामद माल का विवरण
(1) मोटर साईकिल पंजीकरण संख्या यू0के0 13-8384 बुलेट अनुमानित मूल्य 85,000/- रुपये
(2) एक अदद गिटार अनुमानित मूल्य 12,000/- रुपये।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
(1) मु0अ0सं0 13/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग
(2) मु0अ0सं0 11/2025 धारा 305/331(4) भारतीय न्याय संहिता, थाना ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग
पुलिस टीम का विवरण
1 थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत
2 अपर उपनिरीक्षक जावेद अली थाना अगस्त्यमुनि (विवेचक)
3 मुख्य आरक्षी सन्तोष सिंह, थाना अगस्त्यमुनि
4 आरक्षी सतवीर शर्मा, थाना अगस्त्यमुनि
5 आरक्षी विनोद कुमार, थाना अगस्त्यमुनि
6 आरक्षी राकेश कुमार सिंह, साइबर सैल
रुद्रप्रयाग पुलिस की इस कार्यवाही पर स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा सराहना की गयी है।



