
शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रोहित कुमार पुत्र रंजीत, निवासी ग्राम गोरुणा, पो0 जखनी, रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या UK 13 A 5692 सेंट्रो कार से 9 पेटी (72 बोतल व 72 हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।



