उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंव्यापार

जिला उद्योग व्यापार मंडल रूद्रप्रयाग के कोषाध्यक्ष बने राजेश नेगी

रूद्रप्रयाग। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने वरिष्ठ व्यापारी एवं भीरी व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश नेगी को जिला उद्योग व्यापार मंडल में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि राजेश नेगी उद्योग व्यापार मंडल में जिला व प्रदेश स्तर के कार्यों में हमेशा अपनी सहभागिता रखते हैं। संगठन के प्रति सदैव समर्पित भाव में जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही हमेशा अपने क्षेत्र के जन मुद्दों को भी प्राथमिकता के साथ उठाते रहते हैं।
राजेश नेगी के संगठन के प्रति विशिष्ट सहयोग एवं बेहतर कार्यों को देखते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना ने जिला महामंत्री चंद्र मोहन सेमवाल की संस्तुति पर इन्हें जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
राजेश नेगी को कोषाध्यक्ष बनने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी मदन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनप्रयाग अंकित गैरोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी सहित जनपद के व्यापारियों ने खुशी जताई है। राजेश नेगी ने कहा कि वह अपने पद की सदैव गरिमा बनाए रखेंगे एवं निरंतर व्यापारियों के साथ ही संगठन के प्रति निष्ठावान बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!