उत्तराखंडक्राइम

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस की धर पकड़ जारी…

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस की धर पकड़ जारी…

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी है। यात्रा व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के साथ ही जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी चेकिंग अभियान लगातार जारी है। चैकिंग अभियान के दौरान थाना अगस्त्यमुनि पुलिस तथा थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चैकिंग के दौरान थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति तथा थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत 02 अलग-अलग प्रकरणों में 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी तथा थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

1️⃣ थाना गुप्तकाशी में पंजीकृत अभियोग का विवरण

तपेन्द्र शाही, पुत्र श्री जगत बहादुर शाही, निवासी ग्राम बड़की, नगरपालिका- 01, जिला जुमला, नेपाल। हाल पता गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग।
बरामदगी विवरण– 15 बोतल मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम का विवरण
1- मुख्य आरक्षी मनोज नेगी
2- आरक्षी कैलाश गोस्वामी
3- चालक श्री कृष्ण रतूड़ी

2️⃣ थाना अगस्त्यमुनि में पंजीकृत अभियोगों का विवरण
केस-1
बल बहादुर, पुत्र लिल बहादुर, निवासी मनाई वार्ड नं0 06, पोस्ट धरती गांव, जिला रोलपा, नेपाल, हाल पता गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामदगी विवरण – 28 अद्दे बोतल (14 बोतल)मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की

केस-2
अनिल, पुत्र धनबहादुर, निवासी ग्राम पीपल चौक, वार्ड नंबर 06, जिला सुरखेत, ऑचल राप्ती, नेपाल। हाल गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामदगी विवरण- 28 अद्दे (14 बोतल) मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की

पुलिस टीम का विवरण
1- मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार
2- आरक्षी मिन्टू सिंह

अवैध शराब तस्करी एवं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!