अवैध शराब तस्करी कर रहे 2 नेपाली युवकों व 1 महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी कर रहे 2 नेपाली पुरुष व 1 महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान में व अवैध शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही चैकिंग के दौरान चौकी फाटा पुलिस द्वारा 02 नेपाली पुरुष व कोतवाली सोनप्रयाग के स्तर से 01 नेपाली महिला को अवैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध सम्बन्धित थाना चौकियों पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. बिजन शाही पुत्र भीम बहादुर शाही निवासी सुकाटिया थाना हाउडा, जिला कालीकोट नेपाल ऑंचल सुरकेत हाल निवास गौरीकुण्ड (थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 28/2023 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम 15 बोतल अवैध शराब की बरामदगी
2. मिलन शाही पुत्र दिल बहादुर शाही निवासी सुकाटिया थाना हाउडा, जिला कालीकोट नेपाल ऑंचल सुरकेत हाल निवास गौरीकुण्ड (थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 29/2023 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम 15 बोतल अवैध शराब की बरामदगी
3 आशा पत्नी राजू निवासी दहलेक नेपाल, हाल सोनप्रयाग (कोतवाली सोनप्रयाग से सम्बन्धित मु0अ0सं0 31/2023 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम 40 हाफ अवैध शराब की बरामदगी
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अब तक जनपद पुलिस के स्तर से प्रचलित यात्रा काल में अवैध शराब तस्करी के 24 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 775 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत रूपये 503750 है।



