उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागशिक्षा

गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में नदियों की स्वच्छता एवं अविरलता के प्रति जन मानस को किया गया जागरूक

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (विद्यापीठ)रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, एमपीएमजी नमामि गंगे उत्तराखंड के तत्वाधान में गंगा उत्सव कार्यक्रम के दौरान सहायक नदियों की स्वच्छता एवं अविरलता के प्रति जन मानस को जागरूकता के दृष्टिगत 4 नवम्बर को नदी दिवस के रूप में मनाया गया l गंगा उत्सव कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी , फार्मेसी महाविद्यालय और संस्कृत महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप सिंह जंगवाण द्वारा किया गया l तीनों महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र -छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें जिसमें रंगोली,चित्रकला, भाषण, स्लोगन , गीत के माध्यम से प्रतिभाग किया तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को पुरस्कार वितरण दिया गया l कार्यक्रम के अन्त में मन्दाकिनी नदी के तट पर प्राचार्य, प्राध्यापकों और छात्र -छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया l डॉ हर्षवर्धन बेंजवाल,डॉ बलवीर सिंह पटवाल डॉ आरबीएस रावत , डॉ जखमोला,डॉ दीपक राणा,डॉ गणेश भागवत, डॉ मनोज गैड़ी,डॉ चिंतामणि डॉ आज़ाद सिंह, डॉ अंजना,डॉ रीतिका, डॉ चौहान और शिक्षणोन्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!