उत्तराखंडगांवधार्मिक

ग्राम पंचायत शेरसी में आयोजित पाण्डव नृत्य का अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ हुआ समापन

ग्राम पंचायत शेरसी में आयोजित पाण्डव नृत्य का अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ हुआ समापन

फाटा। केदारघाटी के ग्राम पंचायत शेरसी में 26 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य का आज गुरुवार 8 फरवरी को अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ समापन हो गया।
न्याय पंचायत फाटा के ग्राम पंचायत शेरसी में काली माई मन्दिर के प्रांगण में 26 वर्षों बाद 25 जनवरी से पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ, 15 दिवसीय पाण्डव नृत्य के आयोजन से न्याय पंचायत क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा है। पाण्डव नृत्य के आयोजन से धियाणियों एवं प्रवासियों के गांव की ओर रुख करने से गांव में रौनक बनी रही। 15 दिवसीय पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

15 दिवसीय पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान, तीर्थ भ्रमण, ग्राम भ्रमण सहित अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया गया। गुरुवार को हवन पूजा तथा अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ पांडव नृत्य का समापन हो गया। पांडव नृत्य में युधिष्ठिर – सुमित सेमवाल, भीम – कुलदीप नौटियाल, अर्जुन – लक्ष्मी चंद्र भट्ट, नकुल- जितेंद्र सेमवाल, सहदेव – बिपिन नौटियाल, द्रौपदी – भुवनेश नौटियाल, सुभद्रा – अक्षय नौटियाल, श्री कृष्ण – अनिरुद्ध नौटियाल, हनुमान – सोहन नौटियाल, बासुदंता – हिमांशु भट्ट, नागार्जुन – वीरेंद्र नौटियाल, बर्बरीक – नरेंद्र रावत, फुलारी – जगमोहन रावत पांडव नृत्य में पश्ववों की भूमिका निभा रहे हैं।

पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य कमेटी अध्यक्ष सूरज लाल ने बताया कि 26 वर्षों बाद गांव में पाण्डव नृत्य का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना रहा तथा प्रतिदिन नजदीकी गांव के ग्रामीण पाण्डव नृत्य व बगड़वाल नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को अस्त्र शस्त्र पूजन के साथ पांडव नृत्य का समापन हो गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौटियाल ने बताया कि गांव में धार्मिक आयोजनों से युवाओं को अपनी पौराणिक संस्कृति एवं रीति रिवाजों से रूबरू होने की प्रेरणा मिलती है।
उपाध्यक्ष हरेंद्र रावत ने बताया कि पाण्डव नृत्य में गंगा स्नान तीर्थ भ्रमण, नगर भ्रमण, सहित अनेक धार्मिक पौराणिक आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन पाण्डव पश्वाओ व ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पांडव नृत्य कमेटी सचिव रमेश चंद्र सेमवाल, सदस्य मोहन प्रकाश मैठाणी, प्रमोद नौटियाल, सतीश भट्ट, ग्राम पंचायत सरपंच मोहन नौटियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती आनंदी देवी, श्रीकृष्ण सेमवाल, धर्मेश नौटियाल, कमलेश भट्ट, अशोक सेमवाल, दिनेश रावत , गणेश सेमवाल, नितिन रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामीण में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!