विजय दशमी पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव परिजनों संग पहुंचे देवप्रयाग संगम स्थल

विजय दशमी पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव परिजनों संग पहुंचे देवप्रयाग संगम स्थल
देहरादून। विजय दशमी पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव व परिजनों के साथ देवप्रयाग संगम स्थल पहुँचे। यहाँ संगम स्थल पर उन्होंने गंगा दर्शन व पूजन किया।
मंगलवार को सपा नेता अखिलेश यादव सपरिवार अचानक देवप्रयाग पहुँचे। यहाँ वह भागीरथी अलकनंदा संगम पर पहुँचे जहाँ उनके परिजनों द्वारा गंगा स्नान किया गया। अखिलेश यादव ने गंगा स्नान तो नही किया मगर यहाँ गंगा पूजन अवश्य किया। तीर्थ पुरोहित पं हजारी लाल भट्ट ने यहाँ उनसे पूजन करवाया। पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के आने पर संगम स्थल पर उन्हें देखने व मिलने के लिए स्थानीय लोगो व यात्रियों की भीड़ लग गयी।
कई लोगो द्वारा उनके साथ सेल्फी भी ली गयी। देवप्रयाग के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित अखिलेश यादव ने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा देवप्रयाग आयेंगे व अवश्य गंगा स्नान भी करेंगे। भगवान राम की तपस्थली पहुँचने पर उनके सामने कुछ लोगो ने जब जय श्री राम कहा तो वह बोले यहाँ कहाँ से आये राम। तो लोग बोले जगत में हर ओर है राम। अखिलेश यादव के आने पर यहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाई गयी थी। उत्तराखण्ड में अखिलेश यादव की ससुराल होने से उनका यहाँ खास नाता भी है। देवप्रयाग तीर्थ में स पा नेता अखिलेश यादव के आने से कई राजनैतिक कयास भी लगने शुरू होगये हैं। फिलहाल सपा प्रमुख के आने से क्षेत्र में काफी हलचल भी बनती दिखी।



