उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

खाई में गिरा नेपाली, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ,  भेजा स्वास्थ्य केंद्र

खाई में गिरा नेपाली, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ,  भेजा स्वास्थ्य केंद्र

फाटा। सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर आज प्रात: 11:30 बजे एक नेपाली मूल का व्यक्ति सड़क से नीचे खाई में गिर जाने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ओर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में गिरे अर्जुन गिरी पुत्र मोतीराम उम्र 20 वर्ष नेपाली मूल वर्तमान में फाटा निवासी। नेपाली मूल का मजदूर फाटा से त्रियुगीनारायण ठेकेदार के पास कार्य का हिसाब लेने जा रहे थे। वहीं, सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर रोड पर स्वदेश इन होटल के समीप से लगभग 100 मीटर नीचे रोड से गिर गए गिरने के कारण सर पर चोट लग गई व व्यक्ति बेहोश हो गया था उक्त व्यक्ति को एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर। 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा भेज दिया गया। फाटा में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!