उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

2.98 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे राइका कोटमा के निर्माणाधीन भवन का विधायक केदारनाथ ने किया निरीक्षण 

गुप्तकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा के निर्माणाधीन विद्यालय भवन का गुरुवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 2 करोड़ 98 लाख की लागत से निर्मित हो रहे इस भवन के कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक एवं सुरक्षित विद्यालय भवन तैयार होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, प्रधान कालीमठ प्रदीप राणा,  भगत सिंह कोटवाल, राय सिंह राणा, किरन शुक्ला, सोमेश्वरी भट्ट, दिनेश सत्कारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!