पहाड़ी से मलबा आ जाने से केदारनाथ हाईवे डोळ्या देवी पर रहा बाधित

पहाड़ी से मलबा आ जाने से केदारनाथ हाईवे डोळ्या देवी पर रहा बाधित
फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 107 डोल्या देवी पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ जाने से 6 घंटे रहा बाधित रहा।
सोमवार को प्रातः 8:30 बजे के करीब केदारनाथ हाईवे डोळ्या देवी के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर ओर मलबा आ जाने से बाधित हो गया जिस से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बात दें, कि डोळ्या देवी डेंजर जोन पर इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बीते तीन दिनों से केदारघाटी में हो रही लगातर बारिश से डेंजर जोन सक्रिय होने लगे हैं। वहीं सोमवार को प्रातः के करीब एकाएक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया गनीमत रही कि उस दौरान कोई वाहन मलबे की चपेट में नही आया। वहीं मार्ग बाधित हो जाने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाधित राजमार्ग में शादी के वाहन भी फंसे रहे। वहीं कार्यदाई संस्था की मशीनों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब हाईवे को आवाजाही के लिए सुचारू किया गया है।
केदारघाटी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तो प्रारम्भ किया गया है, लेकिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्थाएं की मनमर्जी से कार्य समय पर पूर्ण नहीं होते हैं, जिस से यात्रा के दौरान सड़क निर्माण कार्य अधूरे रहते हैं । जिस कारण यात्रा सीजन में कतिपय स्थान जाम की वजह बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कार्यदाई संस्थाओं को नियत समय तक कार्य पूर्ण करने के आदेश जारी करे।



