उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत पहुंचे केदारनाथ धाम

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत पहुंचे केदारनाथ धाम

रूद्रप्रयाग। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत आज बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए पहुंचे।

ऋषभ पंत केदारनाथ धाम पहुंचे जहां मंदिर समिति कर्मचारियों ,तीर्थपुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। पंत ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का दुर्घटना की चोट से उबरने के बाद बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषभ पंत ने बद्री विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए।ऋषभ पंत के केदारनाथ एवं बद्री विशाल पहुंचने पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु और ऋषभ पंत के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे, सभी लोगों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने और भारतीय क्रिकेट टीम मैं वापसी की कामना की। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!