उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल मतदान कराये जाने के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल कराये जाने के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में नियुक्त सभी कार्मिकों ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की ली गयी शपथ

रूद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने, चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, जल पुलिस, फायर सर्विस तथा एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रुप से नगरासू, घोलतीर, रतूड़ा, कस्बा रुद्रप्रयाग, भाणाधार, गुलाबराय, जवाड़ी बाई पास, नरकोटा, खांकरा तक कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव में न आने, किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु तथा अधिक से अधिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गयी। इस दौरान फ्लैग मार्च मेंं शामिल रहे सभी कार्मिकों द्वारा गुलाबराय मैदान में एकत्रित होकर मतदान करने की शपथ ली गयी।
जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा किए जाने वाले फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन भी स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है। और आम जनमानस भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बेझिझक बढ़-चढ़कर भाग लें। वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आज आयोजित हुए फ्लैग मार्च के दौरान, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री राजेन्द्र रौतेला, चौकी प्रभारी जवाड़ी बाई पास महिला उनि संयोगिता रावत, उप नि शिव प्रसाद, जल पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ सहित पैरामिलिट्री फोर्स (आईटीबीपी) के अन्य अधिकारी एव कर्मचारी गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!