उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इटक) की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने पर आगामी 6 नवम्बर से होगा उग्र आंदोलन

लक्ष्मण सिंह नेगी
रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड विधुत संविदा कर्मचारी संगठन ( इटक) की बैठक जिला मुख्यालय में खण्डीय कार्यकारी अध्यक्ष / सचिव मदन सिंह रावत की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में इटक की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने पर आगामी 6 नवम्बर को ऊर्जा भवन देहरादून का घेराव करने तथा दीपावली में टूल डावन तथा उग्र आन्दोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इटक द्वारा लम्बे समय से पूरे प्रदेश में विधुत सप्लाई करने में उत्तराखण्ड विधुत संविदा कर्मचारी संगठन का अहम योगदान रहता है फिर भी प्रदेश सरकार विधुत निगम द्वारा संविदा कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इटक द्वारा लम्बे समय से समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, दिये जाने की मांग की जा रही है मगर इटक संगठन की जायज मांगों पर अमल नही किया जा रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच नवम्बर तक इटक संगठन की विभिन्न मांगों पर अमल नही किया गया तो संगठन को आगामी 6 नवम्बर को ऊर्जा भवन देहरादून का घेराव करने तथा दीपों के त्यौहार दीपावली पर टूल डावन तथा आन्दोलन को और उग्र रूप देने के लिए बाध्य होना पडेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व ऊर्जा निगम की होगी। बैठक में संरक्षक जसवन्त रावत, जिला उपाध्यक्ष दिनेश राज, संगठन मंत्री विनोद भटट्, हरेन्द्र बिन्दोला, उमेद रावत, बीरेन्द्र राणा, रणजीत नेगी, महावीर बजवाल, नन्द किशोर काण्डपाल, कुवर सिंह नेगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!