उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
अगस्त्यमुनि तिमली रोड पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू कर घायलों को भेजा स्वास्थ्य केंद्र

देर रात्रि में हुई वाहन दुर्घटना की सूचना पर अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया रेस्क्यू
रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत गत देर रात्रि करीब 11:30 बजे एक वाहन तिमली रोड से नीचे गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत सहित पुलिस , एसडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित मौके पर पहुंचे। जहां पर वाहन संख्या DL 3CBQ 2888 (i10 कार) सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। वाहन में सवार घायल व्यक्ति राहुल आर्य पुत्र गुड्डू आर्य (25 वर्ष) व प्रीतम पुत्र जगमोहन (उम्र 25 वर्ष) निवासी निवासी ग्राम चाका थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में 108 के माध्यम से दाखिल कराया गया जहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।



