
टिहरी झील में चार दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स कप का हुआ शुभारम्भ
टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स कप का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल किया, साथ मे टिहरी विधायक किशोरा उपाध्यय व टिहरी डीएम मयुर दीक्षित एसएसपी नवनीत भुल्लर तथा टीएचडीसी के सभी अधिकारियों शामिल हुए
इस प्रतियोगिता में क्याकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांत के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे,
गोवा में होने वाले 37वा ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
टिहरी बांध की झील में कोटी कॉलोनी में आज से चार दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स कप की शुरुआत हो गई है, देश भर से 22 राज्यों की टीम में प्रतिभाग कर रही है जिसमें 280 पुरुष 117 महिला खिलाड़ी सहित 40 कोच प्रतिभा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए टिहरी पहुंच चुके हैं।
टिहरी बांध की झील में आज से सीनियर पुरूष व महिला चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है जिसमें क्याकिंग और कैनॉनिंग की प्रतियोगिता होगी इसमें क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेंगे।
टिहरी बांध परियोजना के अधिशासी निदेशक एल पी जोशी ने कहा कि आज 11 बजे कोटी कॉलोनी में मुख्य अतिथि टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप का उद्घाटन किया इसके बाद सेना सहित देश के 28 राज्यों के करीब 450 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।



