259 पीठासीन अधिकारी एवं 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट को मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

259 पीठासीन अधिकारी एवं 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट को मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक ढंग से संपादित करने के लिए निर्वाचन कार्य को संपादित करने के लिए तैनात किए गए जोनल, सेक्टर एवं मतदान अधिकारी प्रथम को क्रीड़ा हॉल अगस्त्यमुनि में दो पालियों में 259 पीठासीन अधिकारी एवं 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट को मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया।
मास्टर ट्रेनर मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे सभी कर्मचारी मनोयोग से ग्रहण करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया संपादित करवाते समय किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त सभी कर्मचारी- अधिकारी टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन डायरी का भलीभांति अध्यन कर लें एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें।
मास्टर ट्रेनर मनोज सिंह बिष्ट ने ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वीवीपैट मशीन को सील करने, खोलने एवं एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए अनिवार्य नियमों के साथ ही कंट्रोल यूनिट की भी जानकारी दी।



