भगवान श्रीराम के आदर्शों का सभी करें अनुसरण : शैलारानी रावत, रुद्रपुर में आयोजित श्री राम कथा के छठवें दिन पहुंची केदारनाथ विधायक

भगवान श्रीराम के आदर्शों का सभी करें अनुसरण : शैलारानी रावत, रुद्रपुर में आयोजित श्री राम कथा के छठवें दिन पहुंची केदारनाथ विधायक
गुप्तकाशी। विकासखंड उखीमठ के ग्राम रुद्रपुर में पंच पण्डा रुद्रपुर द्वारा मंगलवार 4 अप्रैल से भगवान भुकुण्ड भैरवनाथ सकलीकरण यज्ञ एवं श्री रामकथा का शुभारंभ किया गया।
जिसमें कथावाचक / व्यास पूज्य गोपालमणि जी द्वारा श्री राम के जीवन पर विस्तार रूप से भक्तों को बताया गया। वहीं पूज्य कथावाचक द्वारा श्री राम कथा में गौ कथा का भी वृतांत भक्तों को सुनाया गया।
श्री राम कथा में भक्तों को प्रत्येक दिन भगवान श्री राम के जीवन का महात्म्य दर्शाया गया, साथ ही व्यास महाराज ने सभी भक्तों को जीवन को सफल बनाने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया गया।
कथावाचक गोपालमणि द्वारा सभी भक्तों से गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने का भी आह्वान किया गया।
कथा के छठवें दिन श्री राम कथा में कथा का श्रवण करने पहुंचे केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से गांव क्षेत्र में सौहार्द का भाव जागृत होता है । इस प्रकार के आयोजनों से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा जाग्रत होती है।
वहीं कार्यक्रम में व्यास महाराज द्वारा विधायक केदारनाथ को शाल अर्पित कर स्वागत किया गया।
ग्राम वासियों द्वारा विधायक केदारनाथ के सम्मुख शीतकालीन भुकुण्ड भैरव गद्दी स्थल भोग मंडी के सौंदर्यीकरण की मांग रखी। जिसके लिए विधायक केदारनाथ ने सौंदर्यीकरण हेतु पांच लाख की राशि देने की घोषणा की।
इसका सभी ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया।
पंच पण्डा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि सभी भक्तों का ग्राम वासी आभार प्रकट करते हैं कि बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण हेतु पहुंचे।
इस दौरान बड़ी संख्या में दूर दराज के गांवों से भक्त कथा का श्रवण करने पहुंचे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, कनिष्क प्रमुख ब्लॉक उखीमठ शैलेन्द्र कोटवाल, जिप सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी जिप सदस्य कालीमठ विनोद राणा,ग्राम प्रधान मंजू देवी, पूर्व केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पंकज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, दीपनारायण शुक्ला, भगत कोटवाल, अंकित राणा, कुँवरी बर्तवाल, सुमन जमलोकी, रीना अग्रवाल अमित कपरवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व भक्त मौजूद रहे।



