उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत व राज्य मंत्री भट्ट ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का लिया जायजा

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। तहसील बसुकेदार क्षेत्रांतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे धीरे – धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का जायजा लिया। प्रशासन स्तर से राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे है। विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा आपदा प्रभावितो को निशुल्क राहत सामाग्री वितरित की जा रही है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र उछोला सहित आपदा प्रभावित सीमान्त तोको मे अभी भी बिजली ,पानी सहित मूलभूत सुविधाओ का अम्बार लगा हुआ है तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्गो का ट्रीटमेंट न होने से ग्रामीणो को जान जोखिम डालकर आवाजाही करनी पड रही है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का जायजा लिया तथा सम्बन्धित विभागो को बिजली व पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितो को आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीघ्र आपदा प्रभावित क्षेत्रो का हवाई दौरा सकते है। उन्होने आपदा क्षेत्र छेनागाड का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आपदा प्रभावित व्यापारियो को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितो की हर सम्भव मदद करने को तैयार है। ग्रामीण उदय सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने की मांग की जबकि शिव दयाल ने उछोला के विभिन्न तोको मे विगत चार दिनो से पेयजल व विधुत संकट गहराने की शिकायत की। स्थानीय व्यापारी कलम सिंह ने गुप्तकाशी – बसुकेदार मोटर मार्ग पर बड़ेथ मे निकासी नाली न होने पर भविष्य चार दुकानो को खतरा उत्पन्न होने की शिकायत की ,जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने जल संस्थान व विधुत विभाग को आपदा प्रभावित उछोला गांव मे पेयजल व विधुत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ को बडेथ मे निकासी नाली निर्माण के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!