जिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का किया विस्तार, मनोनीत पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपील

जिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का किया विस्तार, मनोनीत पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपील
जिला व्यापार मंडल कार्यकारिणी का किया विस्तार
रुद्रप्रयाग। जिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें मनोनीत पदाधिकारियों को अपने दायित्व व कर्तव्यों पर निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपील की गई।
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने व्यापारियों को मनोनीत किया गया। जिसमें जिला संरक्षक मंडल में हिमपाल सिंह भंडारी, अशोक चौधरी, मुस्कान खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह रावत को मनोनित किया गया। जबकि रामचंद्र गोस्वामी, अखिलेश पांडेय, राजीव भट्ट, हरी सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह को जिला सोशल मिडिया प्रभारी, अनिल कोठियाल, पुनित डुडेजा को जिला संयुक्त मंत्री, नरेश नौटियाल, मोहन प्रसाद मैठाणी, सुबोध मैठाणी, राहुल चैहान जिला मंत्री, गणेश बिष्ट, मनोज राणा, प्रमोद गुसाई, भोपाल सिंह बत्र्वाल को जिला संगठन मंत्री तथा चुन्नी लाल, हिमांशु भट्ट व सुरेश चंद्र तिवारी को जिला प्रचार मंत्री नियुक्ति किया। जिलाध्यक्ष ने व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों को संघ की नितियों के दायरें में ही कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी संघ के विपरीत कार्य करता है, उन पदाधिकारियों को चिन्हित कर व्यापार मंडल से बाहर किया जाएगा।




