उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रत्याशी ने कालीमठ घाटी में किया जनसंपर्क , जनता का मांगा आशीर्वाद 

कांग्रेस प्रत्याशी ने कालीमठ घाटी में किया जनसंपर्क , जनता का मांगा आशीर्वाद

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने कालीमठ घाटी के विभिन्न गाँवों चौमासी, जाल तल्ला, जाल मल्ला, चिलौण्ड, खोन्नू, कोटमा, कविल्ठा और कालीमठ में पहुँचकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।

रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत जाल मल्ला से की। वहीं, जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को मिला। उन्होने कहा कि उन्हें केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, और वो इस बात के लिए आशवस्त है कि कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से केदारनाथ की जनता चुनावों में विजयी बनाएगी। उन्होंने धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केदारनाथ की शिला कहाँ है ,केदारनाथ का सोना कहाँ है जनता सरकार से सवाल कर रही है। केदारनाथ की यात्रा कहाँ डाईवर्ट की गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता इन चुनावों में सरकार को जवाब देगी और कांग्रेस को विजयी बनाएगी ।
उन्होने आरोप लगाया कि एक गुजराती कंपनी को यात्री रजिस्ट्रैशन का ठेका दिया गया और उस कंपनी को लाभ पहुँचाने के लिए यात्रा को बाधित किया गया।

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गढवाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने ऊखीमठ क्षेत्र के गांधीनगर, चुन्नी, मंगोली,  पैंज, करोखी, भटवाडी में जनसम्पर्क और जन सभाऐं की । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। गढवाली बोली भाषा के जरिए उन्होंने सभा में संबोधन किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम करती रही है । लेकिन भाजपा पूंजीपतियों के साथ खडी दिखाई देती है । उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो संसाधन आप लोगों के है उन्हे भी सरकार पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार ने पहले सुनियोजित तरीके से केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित किया, और षडयंत्र रच कर यात्रा को किसी दूसरे स्थान डाईवर्ट किया। जिससे यहाँ के स्थानीय लोगों के सामने अब रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हो गया है।

उन्होने लोगों से अपील की कि चुनाव के समय भाजपा महिला समूहों को लालच देगी कई तरह के प्रलोभन देगी लेकिन इन प्रलोभन में ना आने का आग्रह किया । उन्होने चेताया कि अगर इस बार भाजपा के जाल में फंस गए तो बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा । उन्होने कहा अब भाजपा 2047 में विकसित भारत का सपना दिखा रही है । ये उसी जुमले की तरह है जैसे 15 लाख खाते में आने की बात भाजपा सरकार ने की थी । अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा जनता के पुराने दिन ही लौटा दे तो बेहतर होगा ।

उन्होने भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष है लेकिन अंकिता हत्याकांड़ पर एक शब्द नहीं बोलीं ।वो ये तय करे की उनकी निष्ठा पार्टी के प्रति ज्यादा है या फिर उत्तराखण्ड की जनता के लिए । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!