उत्तराखंडखास खबरेंदेहरादूनफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री धामी शनिवार को करेंगे गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को करेंगे गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल दिनांक 05 अगस्त शनिवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे l इस दौरान मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे l 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल (शनिवार, 05 अगस्त) को प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद हेतु प्रस्थान करेंगे तथा 12 बजे फाटा स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे l इसके बाद मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन, आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे l



