उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

तुंगनाथ घाटी के करोखी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथा का श्रवण करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी की सुरम्य वादियों में बसे करोखी गाँव के दुर्गा नगर ( रोडू ) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव झाकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रोताओं ने माखन की होली खेलकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में प्रति दिन विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं तथा तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् के पैतृक गांव करोखी दुर्गा नगर में स्व0 कस्तूरी देवी, वैद्य स्व0 चैत राम भटट्, स्व0 सरस्वती देवी, स्व0 रामेश्वर प्रसाद भटट् की पुण्य स्मृति में परिजनों द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथावाचक डा0 रमेश चन्द्र मैठाणी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में इन्द्रियों में मन ,शब्दों में ओकार, वृक्षों में पीपल, शस्त्रों में बज्र, पितरों में अर्यमा, नदीयों में गंगा, छन्दों में गायत्री, महीनों में मार्गशीर्ष, ऋतुओं में बसन्त, गायों मे कामधेनु, वेदों में सामवेद, हाथियों में ऐरावत, नागों में वासुकी, पर्वतों में हिमालय, देव सेनापतियों में कार्तिकेय को श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की महिमा का विस्तृत से वर्णन किया। कथावाचक डा0 रमेश चन्द्र मैठाणी ने कहा कि जो मनुष्य निस्वार्थ भाव से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है उस मनुष्य को बुद्धि, तेज, आयु, सम्पत्ति, सुख, यश , पुत्र, पौत्रादि, मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा वह मनुष्य जन्म मरण के बन्धन से छुटकारा पा लेता है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में भानु सेमवाल व अंकित केमनी द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है जबकि आचार्य दिनेश चन्द्र मैठाणी,सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी, अखिलेश चन्द्र मैठाणी, गुंजन प्रसाद भटट्, रमेश चन्द्र डिमरी व गुणानन्द भटट् की वेद ऋचाओं से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट्, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, ओकारेश्वर मन्दिर प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, चमोली जिला साधन सहकारी समिति अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपर्वाण, वाचस्पति सेमवाल, सुमन जमलोकी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, विनोद देवशाली, किरन शुक्ला, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व संरक्षक राकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष मदन भटट्, व्यापार संघ मनसूना अध्यक्ष अवतार राणा, प्रधान सरोज भटट्, बिक्रम सिंह नेगी, हेमलता पन्त, विजयपाल नेगी, मनोरमा देवी, कुलवीर रावत, अरूण चमोली, सुनील नौटियाल, भारत भूषण भटट् ने भी कथा श्रवण कर विश्व समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, देव प्रकाश सेमवाल, अजय सेमवाल, सन्दीप रावत, कुलदीप वर्मा, मनोज भण्डारी, बिक्रम कण्डारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, दर्शनी पंवार, पूर्व चीफ फार्मसस्टि विशाम्बर दत्त भटट्, देवी प्रसाद भटट्, मोहन प्रसाद भटट्, उतिमानन्द भटट्, राजेन्द्र प्रसाद भटट्, मित्रानन्द भटट् मगनानन्द भटट्, सदानन्द भटट्, विष्णुदत्त नौटियाल, दीपक भटट्, गंगाधर भटट् , आशीष भटट्, खीमानन्द भटट्, अभिनव भटट्, अमित भटट् , योगेश पन्त, मायाराम कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा भटट्,शान्ता,सीता देवी, रेखा देवी , रितिक पन्त उर्मिला बहुगुणा, शिव प्रसाद सेमवाल, कुवर सिंह नेगी, आलोक पन्त, अमित भटट्, अभिनव भटट्, मंजुल भटट् सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!