उत्तराखंडखास खबरेंगांवराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा विभाग संयोजक कुलदीप रावत ने दिलाई सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता, दूरस्थ इलाकों में जाकर कर रहे प्रचार

जनता भी कर रही भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा: कुलदीप

ऊखीमठ। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के केदारघाटी भ्रमण के दौरान भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग संयोजक कुलदीप रावत के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की जमकर सराहना की गई। साथ ही सभी ने शपथ ली कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर एकजुटता से कार्य किया जाएगा।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कार्यकर्ता गांव और शहरों से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को लेकर अपील कर रह रहे हैं। केदारनाथ विधानसभा से पूर्व में दो बार चुनाव लड़कर दूसरे नम्बर पर रहे वरिष्ठ उद्योगपति एव समाजसेवी कुलदीप सिंह रावत को पार्टी ने भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। अभी तक विभाग संयोजक कुलदीप रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिला चुके हैं। केदारघाटी के ऊखीमठ, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, सुमाड़ी, सौडी, चन्द्रापुरी, भीरी सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर  लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के केदारघाटी भ्रमण के दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष डंगवाड़ी आरती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पंवार, छात्र नेता विराट भट्ट, अभिषेक शुक्ला, बलपंत रावत, अंकित रावत, विकास, सुमित भट्ट, धनंजय नौटियाल, मोहित भट्ट, विपिन रावत, संदीप पंवार, दिगम्बर रावत, गौरव भट्ट, नवदीप रावत सहित सैकड़ों युवाओं, महिलाओं एव बुजुर्गों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग संयोजक कुलदीप रावत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसके साथ ही धामी सरकार भी प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। विकास कार्यो का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। ऐसे में जिन जगहों पर जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है, वहां के लोगों स्वयं भाजपा में आने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। अब तक हजारों लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं, जिसका फायदा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत का दावा जनता भी कर रही है। इस मौके पर वीरेंद्र बिष्ट, लवीश राणा, संजू पंवार, पवन राणा, शांति चमोला, अरविंद नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, अंकित, देवेन्द्र राणा, रक्षित बगवाड़ी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!