उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अगस्त्यमुनी में किया रोड-शो, डबल इंजन सरकार की बताई उपलब्धियां

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में बद्री केदार क्षेत्र के लिए पर्यटन,रेल,सड़क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। और मतदाता भाजपा के कार्यों से प्रभावित हैं। लोगों की रोजी-रोटी के अवसर पैदा हो रहे है ।उन्होंने कहा कि केंद्र में पुनः भाजपा सरकार बनते ही उत्तराखंड में विकास की गति को और तेजी मिलेगी।अगस्त्यमुनी में पुराना देवल विजयनगर से होकर अगस्तमुनि तक उन्होंने करीब 1 किलोमीटर लंबा रोड-शो किया। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर ढोल दमाऊँ की धुन पर लोग नाचते गाते रहे । मोदी और धामी की जय जयकार लोगों ने की। अपने संबोधन में अनिल बलूनी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहती ह। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है । कांग्रेस देवभूमि की पवित्रता को खत्म करना चाहती है।

तुष्टिकरण की इस नीति को भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में इस समय भाजपा की लहर है और अनिल बलोनी गढ़वाल लोकसभा से सर्वथा योग्य प्रत्याशी हैं। विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि केदार बद्री हमारे लिए रोजगार के सबसे बड़े साधन हैं। यहां पर विकास की गति को बढ़ाने का कार्य भाजपा ने किया है। यहां देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री प्रतिवर्ष आ रहे हैं। हमारी सरकार उनका स्वागत करते हैं और इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री धामी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। इसलिए सभी लोग भाजपा को सपोर्ट करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने धन्यवाद अदा किया। इस मौके पर अध्यक्ष हिमालय वीरांगना संगठन माधुरी नेगी, आंदोलनकारी सिंगोली भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना सुशीला भंडारी, एवं विभिन्न दलो से कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, बदरीकेदार मंदिर समिति केअध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री, डॉ आशुतोष किमोठी ,बीना बिष्ट, लोकसभा सयोजक विजय कप्रवाण, प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेडा़, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग विधानसभा संयोजक वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवान , पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बोहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, लोक सभा संसाधन प्रबंध समिति के संयोजक कुलदीप रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी , जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, बिनोद देवशाली ,नगर पंचायत की निवर्तर्मन अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, प्रभारी पोलिंग बूथ केदारनाथ विधान सभा विक्रम नेगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सबिता भंडारी ,मंडल अध्यक्ष बीना राणा, अनिल कोठियाल, त्रिलोचन भट्ट,,राय सिंह राणा, चोपता मण्डल महामंत्री अर्जुन नेगी, अनुसूया भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला मंत्री गंभीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!