उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बड़ी खबर : गौरीकुंड हादसे में नौवें दिन मिला महिला और एक लड़की का शव, 16 लापता लोगों का रेस्क्यू खोजबीन अभियान जारी….

गौरीकुंड हादसे में नौवें दिन मिला महिला और एक लड़की का शव, 16 लापता लोगों का रेस्क्यू खोजबीन अभियान जारी….

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में नौवें दिन भी  18 लापता लोगों  का रेस्क्यू खोजबीन अभियान जारी रहा। रेस्क्यू टीम को आज सुबह दो शव प्राप्त हुए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज नौवें दिन भी घटना स्थल पर सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान जारी रहा, खोजबीन के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो लोगों के शव बरामद किए हैं जिनमें एक लड़की व एक महिला है, जिनकी शिनाख्त कर ली गई है।

जिसमें मृतक महिला का नाम अनीता बोहरा उम्र 28 बर्ष पत्नी अमर बोहरा, मृतक लड़की का नाम जटिल उम्र लगभग 08 बर्ष पुत्री अमर बोहरा निवासी चौरा वार्ड न. 3 सी पी दिल्ली चौरा जिला जुम्ला आंचल, प्रदेश कर्णाली नेपाल के रूप में की गई है ।

अभी अभी 16 लापता लोगों की खोजबीन रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू खोजबीन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस ,प्रशासन की टीम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!