उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

भैरव सेना ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक मांस की दुकानें पूर्ण प्रतिबंधित करने को लेकर दिया ज्ञापन

भैरव सेना ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक मांस की दुकानें पूर्ण प्रतिबंधित करने को लेकर दिया ज्ञापन

रुद्रप्रयाग। भैरव सेना के द्वारा लगातार गौरीकुंड से गुप्तकाशी तक मांस की दुकानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।
आज सोमवार को भैरव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण बुटोला सहित जनपद रुद्रप्रयाग के सभी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह को ज्ञापन प्रेषित कर गौरीकुंड से गुप्तकाशी तक मांस की दुकानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। साथ ही भैरव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग तक मांस की दुकानें मुख्य मार्ग से 200 मीटर की दूरी पर स्थानांतरित की जाए।
वहीं भैरव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि विगत वर्ष भैरव सेना के पदाधिकारियों द्वारा गौरीकुंड में अवैध शराब तथा मांस पकड़ा था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस प्रकार के अनैतिक कार्य धामों में न हो जिस से हमारी आस्था पर इसका गलत असर पड़े।
वहीं भैरव सेना के जिला अध्यक्ष प्रदीप नागवाल ने बताया कि आगामी 12 तारीख को पंचगव्य यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भैरव सेना संगठन ने गौरीकुंड एवं केदारनाथ में भैरव सेना संगठन के हेल्पलाइन सेंटर शुरू करने की भी बात कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप नागवाल ,उपाध्यक्ष सते सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश केदारखंडी, संजय सिंह नेगी, अंदीप नेगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!