बासवाडा बस्टी मोटर मार्ग आवाजाही के लिए हुआ सुचारू

बासवाडा बस्टी मोटर मार्ग आवाजाही के लिए हुआ सुचारू
रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से भूस्खलन और राजमार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं, वहीं बीते 14 अगस्त को तेज मूसला धार बारिश में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बड़ जाने से बासवाडा बस्टी मोटर मार्ग बंद हो गया था। जिसे आज आवाजाही के लिए सुचारू किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बासवाडा बस्टी मोटर मार्ग 14 अगस्त को भारी बारिश से बंद हो गया था।
उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में बंद सड़क मार्ग को त्वरित गति से खोलने के लिए लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया था।
उन्होंने अवगत कराया कि उक्त बंद सड़क मार्ग को छोटे वाहनों के आवाजाही हेतु आज़ सायं को खोल दिया गया है। सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिए जाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा जिला प्रशासन, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी का आभार व्यक्त किया है।



