उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंहिसा और शिवांश का हुआ चयन,

अगस्त्यमुनि। शिक्षा के साथ ही खेल के मैदान पर भी जनपद रुद्रप्रयाग के होनहार युवा अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रहे है। अगस्त्यमुनि नगर स्थित चिल्ड्रन ऐकेडमी इंटर कॉलेज की अंहिसा रौतेला और शिवांश कण्डारी चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता ने अगस्त्यमुनि समेत संपूर्ण रूद्रप्रयाग जनपद का मान बढ़ाया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक हल्द्वानी में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न आयुवर्गों में अलग अलग जिलों के 450 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून समेत 13 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता के एकल बालक-बालिका वर्ग में रूद्रप्रयाग जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। चिल्ड्रन एकेडमी के व्यायाम शिक्षक व बैडमिंटन कोच नागेन्द्र कण्डारी ने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल बालक-बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में अक्टूबर माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अण्डर 17 में अंहिसा और अण्डर 14 में शिवांश का चयन हुआ है। बता दंे कि छात्रा अहिंसा रौतेला का विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और अंडर-14 बालिका वर्ग राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है। अहिंसा के पिता स्वयंवर सिंह रौतेला होटल में बाहर नौकरी करते हैं। माता विनीता रौतेला पीआरडी जवान है। उनकी बेटी अहिंसा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल है। उनकी सफलता पर चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज की संरक्षिका केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, प्रबंधक ऐश्वर्या रावत नेगी, प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी, विद्यालय परिवार से विक्रम नेगी, एनएसएस प्रभारी हीरा सिंह नेगी, शिक्षक त्रिभुवन नेगी, वन्दना रावत, प्रेम सिंह रावत, सौरभ भट्ट, विनोद कुमार, वैशाली राज, सुनीता बिष्ट  समेत राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गए खेल शिक्षक भानुप्रताप रावत, रीना बागड़ी, अमित गोस्वामी ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!