उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

रेल परियोजना में कार्यरत मेघा कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पीआरडी जवान कमरे में मिला मृत

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की कार्यदायी कंपनी मेघा में कार्यरत एक कर्मचारी ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना की कार्यदायी कंपनी मेघा में काम करने वाला गुरुप्रीत सिंह (32) पुत्र सुरजीत सिंह, उत्तम पट्टी, सरायखास, जालंधर, पंजाब, रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में किराए पर रहता था। बीते 25 सितंबर को वह अपने कमरे में ही था, लेकिन देर शाम सात बजे तक भी जब उसके कमरे के दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो पाया कि युवक पंखे पर रस्सी के सहारे लटका हुआ है। शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टपार्टम के लिए भेजा गया। एसएचओ जेएस नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। मेघा कंपनी के अधिकारियों से भी प्रारंभिक जानकारी ली गई है।

पीआरडी जवान कमरे में मिला मृत

दूसरी तरफ मंगलवार को कलक्ट्रेट में तैनात पीआरडी जवान वीरबल (29) पुत्र शेर सिंह, निवासी रांसी-गौंडार, भी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत मिला। युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। सुबह 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो युवक पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!