उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्तियों को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज

अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्तियों को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया गया सीज

रूद्रप्रयाग। अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम एव धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में 29 फरवरी को थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र श्री गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम घिमतोली, चौकी दुर्गाधार, रुद्रप्रयाग एव महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 श्री मातवर सिंह निवासी ग्राम उतर्सू, पोस्ट क्यूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग निवासी को वाहन संख्या यूके 13A4338 अल्टो कार में 09 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को सीज किया गया है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान ,मुख्य आरक्षी सन्तोष, थाना अगस्त्यमुनि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!