अगस्त्यमुनि छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का परचम, नितिन नेगी अध्यक्ष, अजय बने महासचिव

छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने किया एनएसयूआई का सूपड़ा साफ
रूद्रप्रयाग। अप्रब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के नितिन नेगी ने अध्यक्ष पर पर शानदार जीत हासिल की, वहीं सभी पदों पर एबीवीपी ने जीत हासिल कर एनएसयूआई का सूपड़ा साफ कर दिया।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नितिन नेगी ने 717 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के प्रमोद भलवान को 323 मतों के भारी अंतर से हराया, जबकि निर्दलीय नितिन नेगी को मात्र 27 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर 460 वोटो के अंतर्गत से खुशी विजयी रही। वहीं महासचिव पद पर अजय कुमार को 308, सहसचिव पद पर अमीषा को 345, कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश सिंह ने 322, यूआर पर भानुप्रकाश चमोला को 281 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। कुल 2304 पंजीकृत छात्रों में से 1255 छात्रों ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के लिए 4 बूथ बनाए गए थे। कुल 54.47 प्रतिशत मतदान के बाद 13 राउंड की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित हुए। सुबह से ही छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय प्रशासन चुस्त दुरूस्त था। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ अंजना फरस्वाण ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीताराम नैथानी ने छात्र संघ चुनाव निर्विवाद एवं शान्तिपूर्वक संपंन होने पर महाविद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं एवं पुलिस कर्मियों का आभार जताया। शपथ ग्रहण के बाद छात्रों ने अगस्त्यमुनि नगर में विजयी जुलूस निकाला।



