उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें
आवासीय भवन में शार्ट सर्किट हो जाने से लगी आग, लाखों का सामान स्वाह

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत गिरीया में गुरूवार देर सांय एक आवासीय भवन में शार्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का घरेलू सामान स्वाहा हो गया है। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास तो किये गए मगर आवासीय भवन पर लगी आग का विकराल रूप धारण करने से आग पर काबू नहीं पाया गया। जानकारी देते हुए प्रधान प्रताप सिंह राणा ने बताया कि बीती रात्रि गिरीया गाँव निवासी दिगम्बर सिंह पंवार के आवासीय भवन में शार्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लगने से लाखों का घरेलू सामान स्वाहा हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार दूसरों के घरों में शरण लेने के लिए विवश बना हुआ है।



