उत्तराखण्ड के ललित पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर , जीते साढ़े बारह लाख

उत्तराखण्ड के ललित पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर , जीते साढ़े बारह लाख
उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड के लाल इन दिनों छोटे पर्दे टीवी पर धमाल मचा रहे हैं। पहले सलमान खान के शो बिग बॉस में फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने पहुंच कर प्रदेश की शान बढ़ाई। अब बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचकर ललित नारायण व्यास प्रदेशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है।
शो में जीते 12,50,000 रुपये
कौन बनेगा करोड़पति में उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास ने 12,50000 रुपये जीते। ललित नारायण व्यास को विधायक सुरेश चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। ललित नारायण व्यास उत्तरकाशी धनारी बगियाल गांव निवासी है।
ग्रुप सी की कर रहे तैयारी।
उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास देहरादून से ग्रुप सी की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो ललित ने बीएड किया है। केबीसी में फर्स्ट प्रयास में ही ललित नारायण व्यास का चयन हुआ।



