उत्तराखंड
सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान : किसी भी वक्त खुल सकती है टनल

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान : किसी भी वक्त खुल सकती है सुरंग
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने का रेस्क्यू अब अंतिम चरण में है, सुरंग में मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उत्तरकाशी में टनल आर-पार हो गई है। पाइप मजदूरों तक पहुंच गया है। अब शीघ्र ही मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया जाएगा। सुरंग के बाहर एंबुलेंस लगाई गई हैं। बचावकर्मियों ने विक्ट्री साइन दिखाया है।
किसी भी वक़्त खुल सकती है सुरंग
किसी भी वक़्त सुरंग खुल सकती है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सहित बड़े अधिकारी सुरंग के भीतर मौजूद हैं। एनडीआरएफ के जवान भीतर जा रहे हैं। स्ट्रेचर, गद्दे और बेड टनल के भीतर ले जाये जा रहे हैं। टनल के अंदर एक एंबुलेंस लगा दी गई है। किसी भी वक्त मजदूरों को बाहर लाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।



