उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में 22 से 24 नवम्बर तक होगा तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला आयोजित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में आगामी 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक लगने वाले तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति व घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है। तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले को भव्य रूप देने के लिए मेला समिति व जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा है। तथा व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान रंग – रोबन से सजाने शुरू कर दिए है। जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य / मेला संरक्षक विनोद राणा ने बताया कि 22 नवम्बर को तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय द्वारा किया जायेगा तथा मेले के शुभारंभ अवसर पर मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेला संयोजक फगण सिंह पंवार ने बताया कि 22 नवम्बर को आयोजित भजन संध्या मे मदमहेश्वर घाटी के स्थानीय कलाकारों के धार्मिक भजनों की धूम रहेगी। मेला अध्यक्ष संजय मनवाल ने बताया कि 23 नवम्बर को तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी तथा विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों द्वारा पौराणिक जागरो की प्रस्तुति दी जायेगी। मेला सचिव दलवीर नेगी ने बताया कि 23 नवम्बर को भजन संध्या में अजय नौटियाल व अन्य कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर को मदमहेश्वर घाटी के जनमानस द्वारा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के गिरिया गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। मेला कोषाध्यक्ष नर्मदा देवी ने बताया कि 24 नवम्बर को आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध उद्योगपति डा0 के एस पंवार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें तथा भजन संध्या में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा, संजय कुमोला, धनराज शौर्य के धार्मिक भजनों व पुरुस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन होगा। मेला उपाध्यक्ष राकेश धिरवाण, सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र भटट्, प्रधान पाली सरूणा, फापज, गिरीया, मनसूना, गैड़, गडगू, बुरूवा, राऊलैक, बेडूला, जग्गी बगवान, उनियाणा, रासी, गौण्डार सहित मेला समिति पदाधिकारियों ने आम जनमानस से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले में सहभागिता का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!