उत्तराखंड

पौड़ी : महिला गहने लेकर हुई फरार, घर लौट कर महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा, देखें वीडियो

पौड़ी। वर्तमान दौर में सोशल मीडिया वरदान के साथ ही अभिशाप बन रहा है। शोसल मीडिया साईट फेसबुक, व्हाट्सएप, स्नेप चैट सहित अन्य मेसेंजर साईट के माध्यम से वीडियो कॉल के माध्यम से कई युवाओं और युवतियों को ब्लैक मेलर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं ऐसा ताजा मामला सामने आया पौड़ी जनपद से जहां क्षेत्र की एक महिला ब्लैक मेलरों के चंगुल में फंसकर लाखो रुपए के गहने गवां बैठी।

मामला, तहसील क्षेत्र से जुड़ा है, दरअसल 12 नवंबर को अपने ससुराल से लापता चल रही महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने 14 नवंबर को तहसील प्रशासन को दी थी कि प्रशासन द्वारा मामले की पड़ताल की ही जा रही थी की लापता महिला अचानक अपने ससुराल वापस लौट आई महिला ने बताया कि ब्लैक मेलर उसे उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे और इसकी एवज में ही महिला से 50 हजार रुपए की मांग की जा रही महिला अपने कीमती गहने लेकर दिल्ली तक जा पहुंची जहां एक ऑटो ड्राइवर को उसने कीमती गहने दे डाले और फिर उसे सुसराल वापस लौट जाने के लिए कहा गया महिला के ससुर ने बताया की 50 हजार के गहने उन्हे गवाने पड़े हैं जिस पर अब तहसील प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!